पूरे विश्व में कोरोना के मामले 16.76 करोड़ से ज्यादा हुए

पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 16.76 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अबतक कुल 34.8 लाख लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 26 मई: पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 16.76 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अबतक कुल 34.8 लाख लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं. बुधवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान में पूरे विश्व में कोरोना के मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 167,628,424 और 3,481,199 है. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,165,808 और 590,922 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है.

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 26,948,874 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (16,194,209), फ्रांस (5,670,486), तुर्की (5,203,385), रूस (4,960,174), यूके (4,483,177), इटली (4,197,892), जर्मनी (3,662,568), स्पेन (3,652,879), अर्जेंटीना (3,586,736) और कोलंबिया (3,270,614) है.

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | भुखमरी के खिलाफ मछली के विकल्प पर काम करने वाली शकुंतला को मिला विश्व खाद्य पुरस्कार

कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 452,031 संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत (307,231), मैक्सिको (221,963), यूके (128,001), इटली (125,501), रूस (117,197) और फ्रांस (109,040) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Streaming In India: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त