विदेश

Facebook के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप- खाली कराई गई बिल्डिंग

बता दें की फेसबुक का दफ्तर जहां पर है वह काफी पॉश इलाका माना जाता है. जेफरसन ड्राइव पर फेसबुक के साथ-साथ इंस्टाग्राम का कार्यालय भी है.

Facebook के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप- खाली कराई गई बिल्डिंग
पूरे इलाके को खाली कराया गया ( फोटो क्रेडिट: Twitter )

फेसबुक ( facebook ) के दफ्तर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब धमकी मिली की बम से उड़ा दिया जाएगा. फेसबुक के मेनलो पार्क ऑफिस ( menlo park office ) परिसर को खबर मिलने के बाद तुरंत खाली करा दिया है. वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस ने भी जांच जुट गई है. वहीं घटना के बाद बम स्क्वाड को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है. फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी देने वाला शख्स कौन और कहां से ताल्लुक रखता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक धमकी की जानकारी न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के क्राइम स्टॉपर्स यूनिट को मिली थी. जिसके बाद उन्होंने जेफरसन ड्राइव के स्थानीय पुलिस अधिकारीयों को इस बात की जानकारी दी. वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आननफानन में पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है.

यह भी पढ़ें:- ब्राजील: साओ पाउलो चर्च में हुई फायरिंग 4 लोगो मौत हमलावर ने खुद को मारी गोली

बता दें की फेसबुक का दफ्तर जहां पर है वह काफी पॉश इलाका माना जाता है. जेफरसन ड्राइव (Jefferson Drive ) पर फेसबुक के साथ-साथ इंस्टाग्राम का कार्यालय भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2018 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).