अफगानिस्तान में हुआ बम ब्लास्ट 8 की मौत 40 घायल
अफगानिस्तान के फराह प्रांत में मंगलवार को सड़क किनारे एक यात्री बस में बम विस्फोट हो गया, जिसमें आठ लोग मारे गए, जबकि 40 घायल हो गए.
काबुल : अफगानिस्तान के फराह प्रांत में मंगलवार को सड़क किनारे एक यात्री बस में बम विस्फोट हो गया, जिसमें आठ लोग मारे गए, जबकि 40 घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सराकरी अधिकारी के हवाले से कहा कि बाला बुलुक के लखशाक इलाके में बस के 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी) के संपर्क में आने के बाद तड़के करीब 4.30 बजे के आसपास विस्फोट हुआ.
जब घटना हुई उस समय बस पश्चिमी हेरात प्रांत से यात्रियों को काबुल ले जा रही थी. आधिकारिक बयान में आईईडी लगाने के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया गया है.
प्रांत में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों और तालिबानी आतंकवादियों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला है.
संबंधित खबरें
US Crime: अमेरिका में भारतीय मूल का शराब व्यापारी गिरफ्तार; नाबालिग लड़कियों को ड्रग्स देकर यौन शोषण करने के लगे गंभीर आरोप
प्रेग्नेंसी में ब्लड टेस्ट पर जर्मन संसद में क्यों छिड़ी बहस
Colombia Plane Crash: कोलंबिया में बड़ा हादसा, उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हुआ मिलिट्री का C-130 हरक्यूलिस विमान, 34 लोगों की मौत; VIDEO
Leonid Radvinsky Dies: OnlyFans के मालिक लियोनिद रैडविंस्की का 43 साल की उम्र में निधन, कैंसर से चल रही थी लंबी लड़ाई
\