कोलंबिया: पुलिस स्कूल पर कार बम हमले में 5 लोगों की मौत, 10 जख्मी
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के मेयर का कहना है कि शहर में स्थित पुलिस अकादमी में गुरुवार को कार बम विस्फोट होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए.
बोगोटा: कोलंबिया (Columbia) की राजधानी बोगोटा के मेयर का कहना है कि शहर में स्थित पुलिस अकादमी में गुरुवार को कार बम विस्फोट होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए.
घटना के बाद जनरल सेंटेंडर पुलिस अकादमी के बाहर की स्थिति अस्त व्यस्त थी और वहां एंबुलेंस तथा हेलीकाप्टर पहुंच रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने विस्फोट की तेज आवाज सुनी और विस्फोट के कारण पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गयीं.
मेयर एनरिक पेनालोसा ने कहा कि कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 घायल हो गए.
संबंधित खबरें
Nagpur Factory Blast: नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई जख्मी; VIDEO
Andhra Pradesh Firecracke Blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO
Pakistan Suicide Bombing: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती कार हमला, 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत; फिदायीन विस्फोट से मची तबाही
Columbia School Mass Shooting: कनाडा के कोलंबिया में एक स्कूल और घर में गोलीबारी, हमलावर समेत 10 की मौत, 25 घायल; VIDEO
\