VIDEO: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, IED धमाके में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, वीडियो आया सामने
बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान के माछकुंड में पाक सेना पर रिमोट IED से हमला किया. इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है. बलूचिस्तान में यह बीते 24 घंटे में दूसरा बड़ा हमला है, जिससे क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है.
बलूचिस्तान में एक बार फिर बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच टकराव तेज हो गया है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वैड (STOS) ने बोलान जिले के माछकुंड इलाके में पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल IED से हमला किया. बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय किया गया, जब पाक सेना एक सैन्य अभियान की तैयारी में जुटी हुई थी.
इस हमले में BLA ने 12 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है. पिछले 24 घंटों में पाक सेना पर यह BLA का दूसरा बड़ा हमला है. इससे पहले केच जिले के किलाग क्षेत्र में भी BLA ने पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसमें कई जवानों की जान गई थी.
बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान सरकार और सेना के लिए एक असहज चुनौती बना हुआ है. बलूच विद्रोही समूह अपनी आज़ादी की मांग को लेकर दशकों से संघर्ष कर रहे हैं. आए दिन होने वाले ऐसे हमले इस बात की ओर संकेत करते हैं कि पाकिस्तान सरकार वहां की स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रही है.
Video out yesterday by BLA of a Pak Army vehicle being absolutely smoked by them in the mountainous Bolan area of Balochistan. 14 Pak Army personnel reportedly killed. pic.twitter.com/6SPhUfSDTG
— Shiv Aroor (@ShivAroor) May 8, 2025
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने हाल ही में बलूचिस्तान की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा था, “बलूचिस्तान अब एक बेलगाम घोड़े की तरह हो गया है, जिस पर पाकिस्तान की कोई पकड़ नहीं रह गई है. रात के समय यह और भी अधिक बेकाबू हो जाता है.” अब्बासी की यह टिप्पणी देश के सबसे बड़े प्रांत में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और वहां की जनता में गहराते असंतोष को उजागर करती है.
इस ताज़ा हमले के बाद पाक सेना की प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन यह स्पष्ट है कि बलूच विद्रोहियों ने अपने हमले और दायरे दोनों को और आक्रामक बना लिया है. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि क्या पाकिस्तान सरकार इस संकट से निपटने के लिए कोई ठोस नीति अपना पाती है या फिर बलूचिस्तान का यह संकट और गहराता जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

