आसिया बीबी पाकिस्तान छोड़ पहुंची कनाडा, ईशनिंदा मामले में पिछले साल हुई थीं बरी

पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट से ईशनिंदा मामले में बीते साल बरी की गई ईसाई महिला आसिया बीबी यह देश छोड़कर कनाडा पहुंच गई हैं. मीडिया रिपोर्टस में बुधवार को यह जानकारी दी गई...

आसिया बीबी (Photo Credit: Twitter)

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट से ईशनिंदा मामले में बीते साल बरी की गई ईसाई महिला आसिया बीबी यह देश छोड़कर कनाडा पहुंच गई हैं. मीडिया रिपोर्टस में बुधवार को यह जानकारी दी गई. 47 वर्षीय बीबी को 2010 में अपने पड़ोसियों के साथ विवाद में इस्लाम के अपमान का आरोप लगने के बाद दोषी ठहराया गया था. हालांकि चार बच्चों की इस मां ने लगातार कहा कि वह मासूम हैं पर इसके बाद भी उन्हें आठ साल जेल की एकांत कोठरी में बिताने पड़े.

स्थानीय समाचार पत्र डॉन ने विदेश मंत्रालय में एक सूत्र के हवाले से कहा, ‘‘आसिया बीबी ने देश छोड़ दिया है. वह एक स्वतंत्र नागरिक हैं और अपनी स्वतंत्र इच्छा के अनुरूप यात्रा कर सकती हैं.’’

बीबी के वकील सैफुल मलूक ने इस बात की पुष्टि की है कि बीबी कनाडा पहुंच गई हैं. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Iran-US Peace Talks: जंग को लेकर दुनिया में बढ़ी चिंता, इस्लामाबाद में विफल रही अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, बिना किसी समझौते के लौटे प्रतिनिधिमंडल; VIDEO

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त