अमेरिका : पर्यटन नौका पलटने 17 की मौत, 14 को बचाया गया
अमेरिका के मिसौरी में ब्रानसन के पास टेबल रॉक लेक में पर्यटन नौका के पलटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. प्रशासन द्वारा चार और शव मिलने के बाद यह आंकड़ा बढ़ा है.
वाशिंगटन : अमेरिका के मिसौरी में ब्रानसन के पास टेबल रॉक लेक में पर्यटन नौका के पलटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. प्रशासन द्वारा चार और शव मिलने के बाद यह आंकड़ा बढ़ा है.
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्टोन काउंटी के शेरिफ डफ रडार ने नए आंकड़ों को उजागर किया और सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.
रडार ने कहा कि मृतकों में कुछ बच्चे भी हैं.
गौरतलब है कि गुरुवार को शाम 7.19 बजे द्वितीय विश्वयुद्ध के काल की डीयूके-डब्ल्यू नौका पलट गई थी. यह नौका जमीन और पानी दोनों जगह चलने में सक्षम थी. प्रतिकूल मौसम को इसका कारण माना जा रहा है.
इस दुर्घटना में कुल 31 यात्रियों में से 14 सकुशल बचने में कामयाब रहे.
Tags
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों फंसे भारतीयों के लिए राहत, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कीं विशेष 'रेस्क्यू' उड़ानें
US-Israel-Iran War: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस का दावा, ट्रंप नहीं चाहते लंबा युद्ध चले, लक्ष्य सिर्फ ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना
US-Israel-Iran War: ट्रंप की दो टूक चेतावनी, हालात बिगड़े तो ईरान में अमेरिकी फौज की तैनाती तय!
Middle East Conflict: पीएम मोदी ने सऊदी अरब और बहरीन के नेताओं से की बात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर दिया जोर
\