PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर हैं. अपना पहला चार दिवसीय अमेरिका की राजकीय यात्रा समापन करने के बाद प्रधानमंत्री अमेरिका से मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर निकल पड़े हैं. अमेरिका से मिस्र के लिए रवाना होते समय अधिकारियों ने उन्हें शुभकमनाएं देते हुए विदा किया. अमेरिका से रवाना होने के कुछ समय बाद प्रधानमंत्री मिस्र पहुंच जायेगे. मिस्र पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री काहिरा में 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का दौरा भी करेंगे. मिस्र में राष्ट्रपति अल सीसी से मुलाकात से पहले वहां के मंत्रियों के एक समूह को मिलाकर गठित इंडिया यूनिट के साथ बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी हेलियोपोलिस शहीद स्मारक भी जाएंगे जहां प्रथम विश्व युद्ध में के शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे.
Video:
#WATCH वाशिंगटन डीसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद मिस्र के काहिरा के लिए रवाना हुए। pic.twitter.com/XcNtmm30CP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2023













QuickLY