Afghan Attack Pakistan Consulate: जर्मनी में अफगानियों ने पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास पर किया हमला, पाकिस्तानी झंडा गिराया, देखें वीडियो

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में अफगानियों के एक समूह ने पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास पर हमला किया और पाकिस्तानी झंडा गिरा दिया. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अफगानियों का एक समूह पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के गेट पर पहुंचता है और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भिड़ जाता है. इस दौरान वे उपर चढ़कर पाकिस्तानी झंडा गिरा देते हैं.