Afghanistan: तालिबानी ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में 14 आतंकी ढेर

अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक बयान के हवाले से कहा कि शुक्रवार को मोहम्मद आगा जिले के जरघोन शहर इलाके में तालिबान के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया, जिसमें 14 आतंकवादी मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

काबुल, 29 मई: अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक बयान के हवाले से कहा कि शुक्रवार को मोहम्मद आगा जिले के जरघोन शहर इलाके में तालिबान के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया, जिसमें 14 आतंकवादी मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए.

बयान में कहा गया है कि पश्चिमी हेरात प्रांत के शिंदंद और ओबे जिलों में तालिबान आतंकवादियों पर गुरुवार रात इसी तरह के हवाई हमले में दो दर्जन सशस्त्र विद्रोही मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए.

तालिबान संगठन ने अभी तक घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs AFG, Only Test Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहले टेस्ट मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

IND vs AFG, Only Test Match Live Score Update: मुल्लांपुर में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है एकमात्र टेस्ट मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs AFG Only Test Match Dream11 Prediction: मुल्लांपुर में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम