Afghanistan: अफगानिस्तान में कार में बम विस्फोट, 2 की मौत, 8 घायल

अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में शुक्रवार को एक कार में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए. ये पुष्टि एक प्रांतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी ने की.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हेरात, 2 अप्रैल : अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में शुक्रवार को एक कार में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए. ये पुष्टि एक प्रांतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी ने की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हेरात क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सक-इन-चीफ मीरवाइस जलाली के हवाले से कहा है, "शुरूआती सूचना के आधार पर, कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई और 8 घायल हुए हैं. घायलों को प्रांतीय राजधानी हेरात शहर के एक क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया."

उन्होंने कहा कि घायलों का गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है. एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने समाचार एजेंसी को पहले बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम के आसपास हेरात शहर के जेब्राहील इलाके में हुई. उन्होंने कहा कि तालिबान सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है. यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा- रूसी हमले में अब तक 153 बच्चों की मौत, 254 हुए घायल

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. अफगानिस्तान के तालिबान के नेतृत्व वाले प्रशासन ने एशियाई देश में कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों पर नकेल कसने का संकल्प लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\