Abbas Ali Soleimani Assassination Video: ईरान के पावरफुल धार्मिक नेता अयातुल्ला अब्बास अली सुलेमानी की हत्या, वीडियो में कैद हुई पूरी घटना
Abbas Ali Soleimani Assassination Video | Twitter

ईरान (Iran) के धार्मिक नेता अयातुल्ला अब्बास अली सुलेमानी (Ayatollah Abbas Ali Soleimani) की बुधवार को एक हमले में मौत हो गई. अयातुल्ला अब्बास अली सुलेमानी ईरान के सबसे प्रभावी व्यक्तियों में से एक थे. सोशल मीडिया पर उनकी हत्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदूकधारी ने अब्बास अली सुलेमानी को गोली मार कर हत्या कर दी. हमलावर ने अयातुल्ला अब्बास अली सुलेमानी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अयातुल्ला अब्बास अली सुलेमानी की उम्र 75 साल थी.