यहां बांध टूटने से 9 लोगों की हुई मौत, 122 लापता
दक्षिणी लाओस में एक बांध के टूटने के कारण आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई और 122 अन्य लापता हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अत्ताप्यु प्रांत पार्टी कमेटी की उपसचिव और बचाव अभियान की उप कमांडर, मिनाफोने सैसोमफू ने मौतों की पुष्टि की है
सैनमैक्स : दक्षिणी लाओस में एक बांध के टूटने के कारण आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई और 122 अन्य लापता हैं.समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अत्ताप्यु प्रांत पार्टी कमेटी की उपसचिव और बचाव अभियान की उप कमांडर, मिनाफोने सैसोमफू ने मौतों की पुष्टि की है. सैसोमफू के अनुसार एक शव रविवार को पाया गया, और इसके साथ मृतकों की संख्या नौ हो गई.
मिनाफोने ने कहा कि गांव के नेताओं और ग्रामीणों से मिली रपटों के अनुसार 131 लोग लापता हैं.
रविवार तक इस इलाके को लाओस और अन्य देशों से लगभग 400,000 डॉलर की धनराशि और राहत सामग्री प्राप्त हो चुकी थी.
दक्षिण कोरियाई, थाई और लाओ की कंपनियों के एक संयुक्त उद्यम, शी पियान-शी नामनोय पॉवर कंपनी द्वारा निर्मित इस जलविद्युत परियोजना पर लगभग 1.02 अरब डॉलर की लागत आई थी.
संबंधित खबरें
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Netanyahu Death News: क्या ईरान के हमले में मारे गए बेंजामिन नेतन्याहू? अफवाहों के बीच इजरायली PMO ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
\