अफगानिस्तान में बम धमाकों में पुलिस प्रमुख सहित 7 की हुई मौत, तालिबान को ठहराया गया जिम्मेदार

अफगानिस्तान में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए बम धमाकों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत सात लोगों की मौत हो गई. प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी....

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए बम धमाकों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत सात लोगों की मौत हो गई. प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात कंधार प्रांत में एक उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में जन सुरक्षा पुलिस बल विभाग के प्रांतीय प्रमुख हाजी जमारी समेत चार लोगों की मौत हो गई.

पुलिस प्रमुख तदीन खान ने कहा कि आईईडी को जमारी के बगीचे के दरवाजे पर लगाया गया था. जब पुलिस प्रमुख अपने मेहमानों के साथ आए तो आईईडी में विस्फोट हो गया जिसमें चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: सीरियल धमाकों से दहला चीन का जिलिन प्रांत, 1 की मौत, आतंकी हमलें की आशंका

सरकार के प्रवक्ता हरीफ नूरिम ने कहा कि गजनी प्रांत में शनिवार शाम एक सैन्य वाहन को लक्षित कर किए गए एक आईईडी विस्फोट में अफगानिस्तान के तीन सैनिकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट