भारी बारिश से फ्रांस में मची तबाही, अब तक 6 मरे, राहत-बचाव कार्य जारी
फ्रांस के ऑडे क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के कारण छह लोगों की मौत हो गई. स्थानीय प्रसारणकर्ता 'बीएफएमटीवी' के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि बीती रात कुछ घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं. एक महिला ऑडे नदी में बह गई.
पेरिस: फ्रांस के ऑडे क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के कारण छह लोगों की मौत हो गई. स्थानीय प्रसारणकर्ता 'बीएफएमटीवी' के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि बीती रात कुछ घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं. एक महिला ऑडे नदी में बह गई.
'बीबीसी' के अनुसार, ऑडे के क्षेत्रीय गवर्नर एलेन थिरॉन ने लोगों से अपनी छतों पर रहने और प्रभावित स्थानों से निकलने के लिए हेलीकॉप्टर जैसे माध्यमों का उपयोग करने के लिए कहा है, क्योंकि ऐसी स्थिति में नौका खतरनाक माध्यम हो सकती हैं.
आपात सेवाओं के अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से अपने घरों के अंदर रहने के लिए कहा है.
एक इलाके में बाढ़ का पानी सात मीटर से ऊपर तक पहुंच गया. प्रशासन ने कहा कि एवेरॉन, ला हाउते-गैरोन, हेरौल्ट, पायरेनीस-ओरियंटल्स और तार्न में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है.
संबंधित खबरें
कोई खिलाड़ी किस देश से है, क्या ओलंपिक में यह मायने रखता है?
अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है जर्मनी का सबसे पुराना दल एसपीडी
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता गिजेल पेलिको की आपबीती एक किताब में
अमेरिका: बच्चों के साथ हैवानियत करने वाली स्कूल एड Anna Marie को 51.5 साल की जेल, कोर्ट ने कहा- 'यह भरोसे का घोर उल्लंघन'
\