अफगानिस्तान में राष्ट्रपति अशरफ गनी की रैली के दौरान बम विस्फोट, 24 की मौत
अफगानिस्तान के परवान प्रांत में मंगलवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी की रैली में हुए आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए
काबुल: अफगानिस्तान के परवान प्रांत में मंगलवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी (President Ashraf Ghani) की रैली में हुए आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए. धमाके के समय गनी वहीं पर मौजूद थे. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. परवान अस्पताल के निदेशक डॉक्टर अब्दुल कासिम संगिन ने कहा, "मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं." गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और रैली स्थल के नजदीक पुलिस चौकी में बम लगाकर धमाका कर दिया. हालांकि गनी को कोई चोट नहीं आई.
फिलाहल इस घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. वहीं इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है.
Tags
संबंधित खबरें
ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति
Team India Next Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच? जानिए पूरा शेड्यूल और विरोधी टीम
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान ने तालिबान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान; काबुल और कंधार पर बमबारी, तनाव चरम पर
\