Kerala: हिंदू जोड़े ने मस्जिद में की शादी, ट्विटर पर लोगों ने की तारीफ
केरल (Kerala) के एक मस्जिद ने सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल पेश की. 19 जनवरी को वहां के चेरुवल्ली मुस्लिम जमात मस्जिद (the Cheruvally Muslim Jamaat Mosque) में हिंदू जोड़े की शादी हुई. यह घटना अलप्पुझा (Alappuzha) जिले के कयामकुलम की है. यह शादी पूरे हिंदू रीति-रिवाज़ से हुई है. लड़की की मां के पास शादी के पैसे नहीं थे. मस्जिद समिति ने लड़की की मां की मदद के लिए पैसे भी इकट्ठा किए. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Chief Minister Of Kerala Pinarayi Vijayan) ने ट्विटर पर यह खबर शेयर की. कई लोग ट्विटर पर मस्जिद के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
ICC ODI Rankings: वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा किस पायदान पर काबिज, जानिए टॉप 5 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट
\