Twitter Down: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर डाउन, परेशान हुए यूजर्स

लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर ट्विटर को लेकर दिक्कत आ रही है. ट्विटर यूजर्स ने शिकायत की कि वे अपनी टाइमलाइन को रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, आउटेज का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है.

ट्विटर हुआ डाउन (Photo Credits: Twitter)

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) बुधवार शाम डाउन हो गया. दुनियाभर के कई देशों में इसकी सेवाएं ठप हो गईं. बुधवार शाम को करीब 8 बजे से सोशल साइट ठप हो गई. बुधवार देर शाम को ट्विटर का सर्वर डाउन हो गया, जिससे यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक घंटे से ज्यादा समय से ट्विटर का सर्वर डाउन है. यूजर्स को ट्विटर को रिफ्रेश करने, नया पेज खोलने के साथ ही ट्विटर और ट्वीटडेक लॉगइन में काफी दिक्कतें आ रही हैं और बार बार रिफ्रेश करने के बाद भी ट्विटर नहीं खुल रहा है.

लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर ट्विटर को लेकर दिक्कत आ रही है. ट्विटर यूजर्स ने शिकायत की कि वे अपनी टाइमलाइन को रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, आउटेज का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है. यह भी साफ नहीं किया गया है कि यह लोकेशन बेस्ड समस्या है या ऐप में ग्लिच का प्रॉब्लम है. हजारों लोगों ने downtracker.com पर इसकी जानकारी दी.

ट्विटर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इस महीने की शुरुआत में में भी इसी तरह की समस्या सामने आई थी. ट्विटर यूजर्स को बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना करना पड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात