ISRO का कमाल! Gaganyaan Mission के लिए किया सफल एयर ड्रॉप टेस्ट, बढ़ा भारत का हौसला
भारत का मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' अब हकीकत बनने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा चुका है. इसरो ने पहला इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-01) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.
ISRO Gaganyaan Mission: भारत का मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' अब हकीकत बनने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा चुका है. इसरो ने पहला इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-01) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस परीक्षण में पैराशूट के जरिए अंतरिक्ष से लौट रहे क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से उतारने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया. यह उपलब्धि न केवल इसरो की, बल्कि भारतीय वायु सेना, DRDO, भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की संयुक्त मेहनत का भी नतीजा है. यह प्रणाली गगनयान मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगी.
विशेषज्ञों के अनुसार, यह परीक्षण साबित करता है कि भारत अब मानव मिशन के प्रति तकनीकी रूप से और मजबूत हो गया है. देश का सपना है कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री जल्द ही सुरक्षित अंतरिक्ष यात्रा करें और अंतरिक्ष में गर्व से तिरंगा लहराएं.
ये भी पढें: भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए तैयारियां प्रगति पर
ISRO ने गगनयान मिशन के लिए पहला एयर ड्रॉप परीक्षण सफलतापूर्वक किया
ISRO successfully accomplishes first Integrated Air Drop Test (IADT-01) for end to end demonstration of parachute based deceleration system for Gaganyaan missions. This test is a joint effort of ISRO, Indian Air Force, DRDO,Indian Navy and Indian Coast Guard pic.twitter.com/FGaAa1Ql6o
— ISRO (@isro) August 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2025 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

