देश

Gaganyaan Mission: इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एचएस200 रॉकेट बूस्टर का किया सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को गगनयान कार्यक्रम के लिए मानव-रेटेड सॉलिड रॉकेट बूस्टर (HS200) का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से किया गया.

Gaganyaan Mission: इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एचएस200 रॉकेट बूस्टर का किया सफल परीक्षण
गगनयान मिशन (Photo Credits: ANII)

Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) यानी इसरो (ISRO) ने शुक्रवार (13 मई) को सुबह ह्यूमन रेटेड सॉलिड रॉकेट बूस्टर यानी एचएस200 का सफल परीक्षण किया है. HS200 रॉकेट बूस्टर का सफल परीक्षण आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा (Andhra Pradesh) स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (Satish Dhawan Space Centre) से किया गया है. इसरो के वैज्ञानिकों के मुताबिक, HS200 रॉकेट बूस्टर GSLV Mk III सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के S200 रॉकेट बूस्टर का मानव-रेटेड संस्करण है.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).