APPLE ने भारत में आईपैड प्रो और मैकबुक एयर की कीमतों की पुष्टि की
11 इंची आईपैड प्रो की कीमत 71,900 रुपये से शुरू है. यह वाई-फाई मॉडल है जबकि वाई-फाई प्लस सेलुलर मॉडल की कीमत 85,900 रुपये से शुरू है.
नई दिल्ली, प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने बुधवार को भारत में हाल ही में लॉन्च किए आईपैड प्रो, मैकबुक एयर और मैक मिनी की कीमत की पुष्टि की. 11 इंची आईपैड प्रो की कीमत 71,900 रुपये से शुरू है. यह वाई-फाई मॉडल है जबकि वाई-फाई प्लस सेलुलर मॉडल की कीमत 85,900 रुपये से शुरू है.
12.9 इंची आईपैड प्रो (वाई-फाई मॉडल) की कीमत 89,900 रुपये से शुरू है जबकि वाई-फाई प्लस सेलुलर मॉडल की कीमत 103,900 रुपये से शुरू है.आईपैड प्रो के लिए दूसरी पीढ़ी की एप्पल पेंसिल 10,900 रुपये में उपलब्ध होगी.
आईपैड प्रो मॉडल भारत में 2018 के अंत से बिकना शुरू हो जाएंगे. गौरतलब है कि एप्पल ने मंगलवार को ऑलस्क्रीन डिजाइन में आईपैड प्रो पेश किया था.
Tags
संबंधित खबरें
IPL 2026 Schedule: विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा IPL का पूरा शेड्यूल, राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा अपडेट; VIDEO
Pi Day 2026 Google Doodle: पाई दिवस पर गूगल ने गणितज्ञ आर्किमिडीज़ को किया याद, जानें 14 मार्च क्यों है खास
Adobe के सीईओ शांतनु नारायण का इस्तीफा: AI के दौर में निवेशकों की चिंता के बीच पद छोड़ने का फैसला
Atlassian Layoffs: एटलेसियन में बड़ी छंटनी, AI पर फोकस बढ़ाने के लिए 1,600 कर्मचारियों निकालने की तैयारी; भारत समेत दुनिया भर में असर
\