Borja Gomez Dies: युवा रेसर बोर्जा गोमेज़ का निधन, यूरोपीय स्टॉक चैंपियनशिप 2025 में भयानक हादसे में 20 वर्षीय पूर्व मोटो2 स्टार की मौत
मोटरस्पोर्ट की दुनिया से दुखद ख़बर सामने आई है. स्पेन के 20 वर्षीय युवा रेसर बोर्जा गोमेज़ का निधन यूरोपीय स्टॉक चैंपियनशिप 2025 के दौरान एक भयावह हादसे में हो गया. यह दर्दनाक हादसा फ्रांस के मैनी-कूर्स ट्रैक पर तीसरे राउंड से पहले फ्री प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुआ. सैन जावियर से ताल्लुक रखने वाले बोर्जा गोमेज़ इस प्रतियोगिता में वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टैंडिंग्स में शीर्ष पर थे
- Read in
- हिंदी
Borja Gomez Dies: मोटरस्पोर्ट की दुनिया से दुखद ख़बर सामने आई है. स्पेन के 20 वर्षीय युवा रेसर बोर्जा गोमेज़ का निधन यूरोपीय स्टॉक चैंपियनशिप 2025 के दौरान एक भयावह हादसे में हो गया. यह दर्दनाक हादसा फ्रांस के मैनी-कूर्स ट्रैक पर तीसरे राउंड से पहले फ्री प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुआ. सैन जावियर से ताल्लुक रखने वाले बोर्जा गोमेज़ इस प्रतियोगिता में वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टैंडिंग्स में शीर्ष पर थे और खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. बोर्जा गोमेज़ ने अपने करियर की शुरुआत स्पेन में सुपरमोटो रेसिंग से की थी और वर्ष 2019 में उन्होंने कावासाकी कप में कदम रखा. इसके बाद वे मोटो2 जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके थे. महज़ 20 साल की उम्र में इस उभरते सितारे का इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाना मोटरस्पोर्ट जगत के लिए एक गहरी क्षति है. उनकी प्रतिभा और जुनून हमेशा याद किया जाएगा.
बोर्जा गोमेज़ का निधन
Saddened to report that Former Moto2/WorldSBK Spanish Championship rider Borja Gomez has lost his life at Magny Cours. pic.twitter.com/32PCFUg5yD
— Crash MotoGP (@crash_motogp) July 3, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

