खेल

Online Chess Tournament: 15 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर R Praggnanandhaa ने दुनिया के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को किया पस्त

युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद (R Praggnanandhaa) ने एक ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें दौर में दुनिया के नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को चौंका दिया. प्रज्ञानानंद ने 39 चालों में काले मोहरों से जीत हासिल की.

Online Chess Tournament: 15 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर R Praggnanandhaa ने दुनिया के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को किया पस्त
प्रज्ञानानंद (Photo Credits: ANI)

15 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद (R Praggnanandhaa) ने वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) को एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट (Airthings Masters Online Chess Tournament) में हरा दिया है. प्रज्ञानानंद ने 39 चालों में काले मोहरों से जीत हासिल की. कई वर्ष पहले नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने शतरंज में नया वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद को मात दी थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).