Durand Cup 2022: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन ने डूरंड कप के पुरस्कार समारोह के दौरान अच्छी तस्वीर के लिए सुनील छेत्री को धक्का देते दिखें, विडियो देखें
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 'धक्का' देते दिखाई रहे हैं. सुनील छेत्री की अगुवाई वाली बेंगलुरु फुटबॉल क्लब ने रविवार को डूरंड कप का फाइनल में जीत दर्ज की थी.
- Read in
- English
ऑनलाइन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मणिपुर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन एक पुरस्कार समारोह के दौरान भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 'धक्का' देते दिखाई रहे हैं. सुनील छेत्री की अगुवाई वाली बेंगलुरु फुटबॉल क्लब ने रविवार को डूरंड कप का फाइनल में जीत दर्ज की थी. मैच के बाद समारोह के दौरान, राज्यपाल ला गणेशन ने सुनील छेत्री को डूरंड कप ट्रॉफी प्रदान की. वीडियो में राज्यपाल को एक बेहतर फोटो अवसर के लिए छेत्री को कथित तौर पर धकेलते हुए देखा जा सकता है.
विडियो देखें:
डूरंड कप फुटबॉल बैंगलोर FC ने जीता और फ़ोटो खिंचवाने का कप पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एल ए गणेशन ने. कप्तान सुनील छेत्री
को धकेलते हुए माननीय राज्यपाल pic.twitter.com/EUxhqqfnk2
— Milind Khandekar (@milindkhandekar) September 19, 2022
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

