Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से पंत को बाहर करना आश्चर्यजनक था : पोंटिंग

भारत के एशिया कप ग्रुप ए मैच में आज हांगकांग के खिलाफ, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, वहीं, आलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है, पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने पहला मैच पांच विकेट से जीता था, जिसमें दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में रखने के लिए पंत को बाहर बैठना पड़ा था, आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया कि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत को बाहर करना हैरान करने वाला फैसला था. यह भी पढ़ें: भारत का पहला गिरा पहला विकेट, रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, "मैं वास्तव में पंत को बाहर करने के फैसले से हैरान था। सच कहूं, तो इसके बारे में कुछ बात हुई होगी। मुझे लगता है कि उन्हें छठे गेंदबाजी विकल्प की जरूरत है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत मेरे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं."

उन्होंने कहा, "मैं उनको शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं, क्योंकि वह एक खतरनाक खिलाड़ी है। मैं उनका कौशल जानता हूं, मुझे पता है कि वह कितना अच्छा करना चाहते हैं चाहे वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए हो या भारत के लिए."

लेकिन पंत अब हांगकांग के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में वापस आ गए हैं, पोंटिंग ने स्वीकार किया कि उनके और कार्तिक के बीच चयन करना भारतीय चयन समिति के लिए एक कठिन निर्णय रहा होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त