Video: 'खाओ मां कसम', नवदीप सिंह ने पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड जीतने के बाद कोच के साथ अपनी बातचीत का किया खुलासा, देखें वीडियो
भारत को पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड दिलाने वाले भाला फेंक स्टार नवदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें की नवदीप ने पुरुषों की भाला फेंक एफ41 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता था, लेकिन ईरान के बेत सयाह सादेघ को "खेल भावना के विपरीत आचरण" के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया.
भारत को पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड दिलाने वाले भाला फेंक स्टार नवदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें की नवदीप ने पुरुषों की भाला फेंक एफ41 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता था, लेकिन ईरान के बेत सयाह सादेघ को "खेल भावना के विपरीत आचरण" के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया. जिसके बाद नवदीप का रजत पदक स्वर्ण पदक में बदल गया. इस बीच वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की नवदीप बताते हैं की वह फाइनल स्पर्धा में उन्हें अपनी थ्रो की दूरी पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने अपने कोच से इसके बारे में पूछा. यह भी पढें: गणेश चतुर्थी उत्सव के बीच हार्दिक पांड्या और उनके परिवार ने गाया 'सीता राम' भजन, वीडियो हुआ वायरल
नवदीप ने कहा की जब मैंने पहला थ्रो किया और वो 46 मीटर गया लेकिन मैं देख नहीं पाया कि वो कितनी दूर गया. तो मैं कोच के पास गया और उनसे पूछा कि मैंने कितना थ्रो किया. कोच बोले- 46.32. इस पर मैंने उनसे कहा अरे नहीं सर. तो उन्होंने कहा हां. इस पर मैंने उनसे कहा ठीक है फिर खाओ मां कसम. तो कोच बोले सच में थ्रो इतना ही थी. फिर जाकर मुझे यकीन हुआ.
नवदीप सिंह ने गोल्ड जीतने के बाद कोच के साथ अपनी बातचीत का खुलासा
When I hit my first throw of 46m, I couldn't see how long it went. I went to the coach & asked: How much did I hit?
~ Coach said "46 m". I couldn't believe & said, Really? He said YES!
I then said "KHAO MAA KASAM".😂
Typical Delhi Boy, GOLD Medalist Navdeep Singh 👌🏼 pic.twitter.com/mIDcyM1sTZ
— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) September 9, 2024
बता दें की नवदीप का स्वर्ण पदक पैरा खेलों में भारत का 7वां और अंतिम तथा कुल मिलाकर 29वां स्वर्ण पदक था. जो देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2024 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

