Asian Games 2023: एशियन गेम्स के मेंस युगल टेनिस के फाइनल में हारे रामकुमार रामनाथन, साकेत माइनेनी, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

Silver Medal in Men’s Doubles Tennis: 29 सितंबर को एशियाई खेल 2023 के पुरुष युगल टेनिस स्पर्धा में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने रजत पदक जीता है. इस जोड़ी को जेसन जंग और यू-ह्सियो सू की चीनी ताइपे जोड़ी से 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा. एशियाई खेलों के इस संस्करण में यह भारत का 10वां और कुल मिलाकर 28वां रजत पदक था. इससे पहले, इस जोड़ी ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी सेओंगचान होंग और सूनवू क्वोन को हराकर इस स्पर्धा में कम से कम रजत पदक पक्का किया था. एशियाई खेल 2023 में रामनाथन का यह पहला पदक था जबकि माइनेनी ने अपना तीसरा पदक जीता.

ट्वीट देखें: