IND vs AUS 4th Test: ब्रिस्बेन में आसान नहीं है टीम इंडिया की राह, दिग्गज खिलाड़ी है चोटिल , इन जांबाजों को मिलेगा मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. भारत के लिए बुरी खबर यह है कि सिडनी टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी ब्रिस्बेन में खेले जाने सीरीज के चौथे मैच से बाहर हो गए हैं.

जडेजा-विहारी जैसे दिग्गज खिलाड़ी चोटिल है (Photo Credits: ICC)

भारत (India ) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. भारत के लिए बुरी खबर यह है कि सिडनी टेस्ट (Sydney test) में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी ब्रिस्बेन में खेले जाने सीरीज के चौथे मैच से बाहर हो गए हैं. जडेजा की जगह टीम में शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट करके जानकारी दी कि रविंद्र जडेजा सीरीज से बाहर हो गए हैं. साथ ही रविंद्र जडेजा के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की.

दरअसल सोमवार को सिडनी में खत्म हुए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए जडेजा के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी. बाद में उनके अंगूठे का स्कैन किया गया तो पता चला कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है. खबर आयी कि जडेजा अब भारत लौटने से पहले सिडनी में एक हाथ विशेषज्ञ से परामर्श करेंगे. फिर वह अपनी चोट के प्रबंधन के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे. जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 से 19 जनवरी तक ब्रिस्बेन के गाबा में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

भारत के पास अब सीमित विकल्प

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अब तक मोहम्मद शमी, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और हनुमा विहारी चोटिल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वहीं सिडनी टेस्ट में ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन चोटिल होने और दर्द के बावजूद भी खेलते रहे. अब भारत के पास प्लेइंग 11 में खिलाने के लिए उन्हीं खिलाड़ियों का विकल्प है जिन्हें ड्रॉप किया गया था. ऐसे में पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, और ऋद्धिमान साहा में से किन्हीं दो का खेलना तय है. यह भी पढ़ें : Ind vs Aus Test Series: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के व्यवहार से खुद उनके पूर्व खिलाड़ी Ian Healy भी नाराज, कही ये बड़ी बात

गेंदबाज़ी की कमान रहेगी सिराज के हाथ में

जसप्रीत बुमराह के नहीं खेलने की स्थिति में टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर या फिर टी नटराजन को ब्रिस्बेन टेस्ट में मौका दे सकती है. चूँकि मोहम्मद शमी पहले ही बाहर हो चुके थे, ऐसे में भारत के पास जसप्रीत बुमराह ही एकमात्र अनुभवी तेज गेंदबाज थे. ऐसे में आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई मोहम्मद सिराज करेंगे जिनके पास सिर्फ दो टेस्ट खेलने का अनुभव है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी