मुंबई: ये साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) के लिए बहुत स्पेशल है. इस साल वेस्टइंडीज (West Indies) और यूएसए (USA) में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) खेला जाना है. यही वजह है कि लगभग सभी टीमें टी20 क्रिकेट पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही हैं. टी20 में हमेशा बल्लेबाजों का बोलबाला नजर आया हैं.
टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुछ बल्लेबाजों ने जमकर कोहराम मचाया हैं. टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. ऐसे में कुछ बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर किया है. ICC Men’s T20I Team of the Year 2023: आईसीसी ने की मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर की घोषणा, सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान, ये भारतीय दिग्गज भी शामिल
इन बल्लेबाजों टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर
विराट कोहली: इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले पायदान पर हैं. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 38 बार 50+ का स्कोर बनाया है.
बाबर आजम: इस लिस्ट में दूसरा नाम पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम का है. बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 36 बार 50+ का स्कोर बनाया है.
रोहित शर्मा: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 बार 50+ का स्कोर बनाया है.
मोहम्मद रिजवान: इस लिस्ट में पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. मोहम्मद रिजवान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 बार 50+ का स्कोर बनाया है.
डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलिया के घातक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. डेविड वार्नर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 बार 50+ का स्कोर बनाया है.













QuickLY