SL vs NZ: हमारे पास किसी भी टीम के खिलाफ टेस्ट जीतने की क्षमता- धनंजय डी सिल्वा

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 63 रनों से मिली जीत के बाद कहा कि उनकी टीम के पास किसी भी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने की क्षमता है.

Dhananjay de Silva (img: tw)

गॉल, 23 सितंबर : श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 63 रनों से मिली जीत के बाद कहा कि उनकी टीम के पास किसी भी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने की क्षमता है. श्रीलंकाई टीम काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रही थी, लेकिन बीते कुछ महीने इस टीम के लिए शानदार रहे. बेशक उनके नाम अब तक कोई बड़ी सीरीज जीत नहीं आई, लेकिन वो लगातार बड़ा उलटफेर कर रहे हैं.

धनंजय डी सिल्वा ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस जीत से पता चलता है कि अगर खिलाड़ी मैच में योगदान दें, तो वे लाल बॉल के प्रारूप में किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हराने की क्षमता रखते हैं. यह श्रीलंका की लगातार दूसरी टेस्ट जीत थी, इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. हालांकि, वे इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-1 से हार गए, लेकिन दौरे के अंतिम टेस्ट में उन्हें जीत मिली. डी सिल्वा ने ओवल की जीत को टीम का मनोबल बढ़ाने का श्रेय दिया. यह भी पढ़ें : England vs Australia 3rd ODI 2024 Pitch Report: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में कैसी होगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा राज; यहां देखें रिपोर्ट और आंकड़े

मैच के बाद उन्होंने कहा, "इंग्लैंड में जीत से हमारा मनोबल बढ़ा है. हम टेस्ट मैच जीतने की क्षमता रखते हैं और हमारे खिलाड़ी अब अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं." गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रन से हरा दिया. सोमवार को पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम अपने कल के स्कोर 207 रन में सिर्फ 4 रन जोड़ सकी और 211 रन पर ऑलआउट हो गई. स्पिनर प्रभात जयसूर्या को मैच में 9 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

श्रीलंकाई कप्तान ने करुणारत्ने (83) और दिनेश चांदीमल (61) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 152 रनों की साझेदारी की भी तारीफ की, जिसने दूसरी पारी में 309 रन बनाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, कप्तान को लगता है कि निचले क्रम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है. श्रृंखला का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 26 सितंबर से इसी मैदान पर खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड