Scott Boland: वो इकलौता गेंदबाज, जिसके नाम 'पिंक बॉल टेस्ट' में हैट्रिक

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड 'पिंक बॉल टेस्ट' में हैट्रिक लेने वाले विश्व के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान किया. स्कॉट बोलैंड ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 14वें ओवर में यह कीर्तिमान रचा.

नई दिल्ली, 15 जुलाई : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड 'पिंक बॉल टेस्ट' में हैट्रिक लेने वाले विश्व के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान किया. स्कॉट बोलैंड ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 14वें ओवर में यह कीर्तिमान रचा. उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स को वेबस्टर के हाथों कैच आउट कराया, जिसके बाद शमर जोसेफ को पगबाधा आउट किया. स्कॉट बोलैंड इतिहास रचने से एक कदम दूर थे. जोमेल वारिकन बल्लेबाजी के लिए उतरे और बोलैंड ने उन्हें बोल्ड करते हुए हैट्रिक पूरी कर ली. इसी के साथ स्कॉट बोलैंड टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले 10वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए.

स्कॉट बोलैंड ने इस पारी में महज दो ओवर डाले, जिसमें दो रन देकर तीन शिकार किए. दूसरे छोर पर उनका साथ मिचेल स्टार्क ने दिया, जिन्होंने 7.3 ओवरों में नौ रन देकर छह विकेट अपने नाम किए. इन गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज महज 27 रन पर सिमट गई. यह टेस्ट इतिहास का दूसरा न्यूनतम स्कोर रहा. सबीना पार्क में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए. टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 143 रन पर सिमट गई. यह भी पढ़ें : Can a Batter Take Toilet Break During a Cricket Match: क्या क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज़ ले सकता है टॉयलेट ब्रेक? लॉर्ड्स टेस्ट में रवींद्र जडेजा की जल्दबाज़ी ने खड़े किए सवाल

ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 82 रन की लीड थी. मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 121 रन बनाकर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 27 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 176 रन से मैच अपने नाम कर लिया. इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों देश पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे. यह सीरीज 20-28 जुलाई के बीच आयोजित होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Playing XI For 1st Test vs Bangladesh Announced: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का किया ऐलान, जोश हेजलवुड-नाथन लियोन की वापसी, स्कॉट बोलैंड बाहर

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े