Australia Playing XI For 1st Test vs Bangladesh Announced: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का किया ऐलान, जोश हेजलवुड-नाथन लियोन की वापसी, स्कॉट बोलैंड बाहर
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी इकलौती टेस्ट जीत 2017 में मीरपुर में 20 रन से दर्ज की थी. ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अहम अंक दांव पर होने के कारण डार्विन टेस्ट में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
Australia Playing XI For 1st Test vs Bangladesh Announced: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. 23 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची बांग्लादेश की टीम के खिलाफ मेजबान टीम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत खेली जाने वाली इस दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की वापसी हुई है, जबकि स्कॉट बोलैंड को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है. IRE vs AFG 4th ODI Match Civil Service Cricket Club Pitch Report: सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम घरेलू टेस्ट सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. वहीं, बांग्लादेश की नजरें ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने पर होंगी.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
कप्तान पैट कमिंस ने मैच से एक दिन पहले टीम का ऐलान किया. जोश हेजलवुड को मिशेल स्टार्क के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल किया गया है, जबकि नाथन लियोन भी स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और रिटायर हो चुके उस्मान ख्वाजा की जगह टीम में शामिल किए गए हैं. वहीं, ब्यू वेबस्टर को भी प्लेइंग XI में मौका मिला है.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI (पहला टेस्ट): जेक वेदराल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान) नाथन लियोन, जोश हेजलवुड,
जोश हेजलवुड और नाथन लियोन की वापसी, बोलैंड हुए बाहर
35 वर्षीय जोश हेजलवुड करीब एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. वेस्टइंडीज दौरे के बाद हैमस्ट्रिंग और अकिलिस इंजरी की वजह से वह लंबे समय तक टीम से बाहर रहे थे और पूरी एशेज सीरीज भी नहीं खेल पाए थे. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल 295 विकेट हैं और 300 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें सिर्फ पांच विकेट की जरूरत है.
वहीं, 38 वर्षीय अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन भी चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं. उनकी वापसी के चलते 37 वर्षीय स्कॉट बोलैंड को अंतिम एकादश से बाहर बैठना पड़ा है. बोलैंड ने पिछली एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट खेले थे और हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है.
बांग्लादेश के सामने बड़ी चुनौती
नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम के लिए यह दौरा आसान नहीं रहने वाला है. दौरे के अभ्यास मैच में टीम दूसरी पारी में केवल 54 रन पर सिमट गई थी. इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम भी उंगली की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं.
मैच की पूरी जानकारी
पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
तारीख: 13 अगस्त से 17 अगस्त 2026
स्थान: मरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन
समय: सुबह 6:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 6 टेस्ट मैच खेले गए हैं.
कुल मैच: 6
ऑस्ट्रेलिया जीता: 5
बांग्लादेश जीता: 1
ड्रॉ: 0
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी इकलौती टेस्ट जीत 2017 में मीरपुर में 20 रन से दर्ज की थी. ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अहम अंक दांव पर होने के कारण डार्विन टेस्ट में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2026 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

