पत्नी और बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, रितिका सजदेह ने कहा- मुश्किल दिन

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले बेटी और पत्नी के साथ एक बेहद ही प्यारी सेल्फी पोस्ट की. लेकिन उनसे दूर जाने को लेकर वो इमोशनल भी हो गए. तो वहीं उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने भी कहा 'मुश्किल दिन'

रोहित शर्मा (Image Credit: Instagram)

वेस्टइंडीज (West Indies) के साथ होने जा रहे मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) रवाना हो चुकी हैं. 3 अगस्त से शुरू होने जा रहे इस दौरे पर भारतीय टीम तीन टी20 (T20), तीन वनडे (ODI) और दो टेस्ट मैच (Test matches) खेलेगी. इस दौरे पर रवाना होने से पहले एक तरफ जहां विराट कोहली (Virat Kohli) ने साफ कर दिया है कि उनके और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है वहीं रोहित का पूरे मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया हैं. हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले रोहित शर्मा काफी इमोशनल दिखाई दिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) और बेटी समायरा (Samaira) के साथ एक तस्वीर शेयर की.

रोहित ने पत्नी और बेटी संग इस तस्वीर को इन्स्टा पर शेयर करते हुए लिखा “मैंने अपने स्क्वाड को मिस करूंगा” इसके साथ उन्होंने इमोशनल वाली इमोजी बनाई. यह भी पढ़े: रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो तो एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट लिखकर कर दी बोलती बंद!

 

View this post on Instagram

 

Gonna miss my squad 😞

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

तो वहीं रोहित के पोस्ट पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने भी जवाब देते लिखा कि ‘हम अभी से मिस कर रहे हैं. मुश्किल दिन बाय बाय कहने के.” इसके साथ रितिका ने भी कई इमोशनल इमोजी बनाए.

Image Credit: Screen Grab

वैसे आपको बता दे कि रविवार के दिन भी रोहित शर्मा ने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. रोहित ने सोशल मीडिया पर बेटी के साथ टाइम स्पेंड करने का वीडियो पोस्ट किया था.

आपको बता दे कि वर्ल्ड कप के बाद भारत का ये पहला मुकाबला है जहां वो वेस्टइंडीज के साथ भिड़ने जा रही हैं. टीम इंडिया में तकरार की खबरों के बाद देखना होगा की इस दौरे पर टीम कैसा प्रदर्शन करती हैं?

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma And Virat Kohli New Milestone In IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, निशाने पर होंगे बड़े रिकॉर्ड