Pro Kabaddi League 2019: दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-24 से हराया
दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र के एक मैच में सोमवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) को 35-24 से हराया. दिल्ली के रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को इस सत्र की पहली हार का स्वाद चखाया. दिल्ली के नवीन कुमार ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी तथा एक और सुपर 10 बनाया.
पटना. दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र के एक मैच में सोमवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) को 35-24 से हराया. दिल्ली के रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को इस सत्र की पहली हार का स्वाद चखाया. दिल्ली के नवीन कुमार ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी तथा एक और सुपर 10 बनाया जो इस सत्र में उनका चौथा और लगातार तीसरा सुपर 10 है. उन्होंने 18 रेड से कुल 12 अंक बनाये और पूरे मैच में बेहतरीन खेल दिखाया.
दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) की पांच मैचों में यह चौथी जीत है। टीम अब 21 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, जयपुर को पांच मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है. पहले हाफ की समाप्ति के बाद दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) 16-10 से आगे थी. दूसरे हाफ में भी लगातार अंक लेते हुए एक समय अपनी बढ़त को 29-17 तक पहुंचा दिया और फिर 35-24 से जीत दर्ज कर ली. यह भी पढ़े-Pro Kabaddi League 2019: गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स ने दबंग दिल्ली को 31-26 से हराया
दिल्ली ने रेड से 21, टैकल से आठ, आलआउट से चार और दो अतिरिक्त अंक लिए. जयुपर की ओर से दीपक हुड्डा ने 11 अंक बटोरे. जयुपर को रेड से 19, टैकल से तीन और दो अतिरिक्त अंक मिले.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

