Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Haryana Steeler: यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया
अजिंक्या कापरे (10 अंक), डोंग ली (नौ अंक) और फजल अत्राचली (आठ अंक) के प्रभावशाली खेल के बूते यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में गुरुवार को यहां हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से शिकस्त दी.
ग्रेटर नोएडा. अजिंक्या कापरे (10 अंक), डोंग ली (नौ अंक) और फजल अत्राचली (आठ अंक) के प्रभावशाली खेल के बूते यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में गुरुवार को यहां हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से शिकस्त दी.
दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम 69 तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गयी जबकि हरियाणा 71 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. यह भी पढ़े-Pro Kabaddi League 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा को हराया, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचे
बता दें कि दूसरे हाफ की शुरुआत में हरियाणा स्टीलर्स ने बढ़त बनाई. लेकिन पांच मिनट बाद एक बार फिर स्कोर 22-22 अंक के साथ बराबरी पर आ गया.