Pro Kabaddi 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 36-33 से हराया
हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में सोमवार को यहां त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 36-33 से हरा दिया. हरियाणा स्टीलर्स के लिए विकास कंडोला ने मैच में 11 प्वाइंट्स हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने पीकेएल में अपने 300 रेड प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए.
नई दिल्ली. हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में सोमवार को यहां त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 36-33 से हरा दिया. हरियाणा स्टीलर्स के लिए विकास कंडोला ने मैच में 11 प्वाइंट्स हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने पीकेएल में अपने 300 रेड प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए. विकास ने पीकेएल में अपना 10वां सुपर-10 भी पूरा किया. हरियाणा की यह छठी जीत है और अब वह 31 अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं.
कंडोला ने मैच के पहले मिनट में ही शानदार रेड के जरिये हरियाणा स्टीलर्स को अच्छी शुरुआत दी. विनय ने भी इस दौरान कंडोला का अच्छा साथ दिया और हरियाणा स्टीलर्स ने मैच की शुरुआत में ही तीन अंकों की बढ़त बना ली. यह भी पढ़े-Pro Kabaddi League 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा को हराया, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचे
बंगाल वॉरियर्स ने हालांकि इसके बाद कुछ अहम रेड और टैकल के जरिये प्वाइंट्स हासिल करके मैच के पहले 10 मिनट में चार प्वाइंट्स की बढ़त बना ली और उसका स्कोर 14-10 हो गया.
कंडोला और विनय ने अपने कुछ शानदार रेड प्वाइंट्स के जरिये हरियाणा स्टीलर्स को मुकाबले में बनाए रखा. 17वें मिनट में हरियाणा स्टीलर्स के विकास काले ने मनिंदर सिंह को टैकल किया और कंडोला ने हाफ टाइम समाप्त होने से पहले ही दो रेड प्वाइंट्स लेकर हरियाणा स्टीलर्स को 18-17 की बढ़त दिला दी.
दूसरे हाफ के शुरू होते ही 21वें मिनट में कंडोला ने बंगाल वॉरियर्स को ऑलआउट कर दिया और 22-18 की बढ़त बना ली. इसके बाद चांद सिंह ने कंडोला का अच्छा साथ दिया और हरियाणा स्टीलर्स ने पांच अंकों की लीड ले ली तथा उसका स्कोर 23-18 हो गया.
मैच के 35वें मिनट में रवि कुमार के टैकल प्वाइंट और कप्तान धर्मराज चेरालथन के सुपर टैकल के जरिये 31-28 की बढ़त कायम कर ली और फिर 36-33 से जीत अपने नाम कर ली.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

