National Sports Awards: नीरज चोपड़ा समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित- देखें पूरी लिस्ट
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किए जाते हैं. 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है.
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद कल 13 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगे. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 2 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की घोषणा की थी. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किए जाते हैं. 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. राहुल द्रविड़ के रूप में टीम इंडिया को मिला बेहतरीन कोच, मगर ये है उनके सामने 4 बड़े Challenge.
'खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व कौशल, खेल भावना तथा अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है.
'खेल और स्पर्धाओं के उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार' खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट एवं मेधावी कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए कोचों को दिया जाता है.
'खेल और स्पर्धाओं में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार' उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेल में योगदान दिया है और सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है.
'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों समेत एनजीओ को दिया जाता है, जिन्होंने खेल के प्रचार और विकास में अहम भूमिका निभाई हो.
अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है. इस साल इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए, जिस पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा (उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश) की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा विचार किया गया. चयन समिति में प्रमुख खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले व्यक्ति और खेल प्रशासक आदि शामिल थे.
पुरस्कार विजेताओं का विवरणः
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021
- नीरज चोपड़ा- एथलेटिक्स
- रवि कुमार- कुश्ती
- लवलीना बोरगोहेन- मुक्केबाजी
- पीआर श्रीजेश- हॉकी
- अवनि लेखरा- पैरा शूटिंग
- सुमित अंतिल- पैरा एथलेटिक्स
- प्रमोद भगत- पैरा बैडमिंटन
- कृष्णा नागर- पैरा बैडमिंटन
- मनीष नरवाल- पैरा शूटिंग
- मिताली राज- क्रिकेट
- सुनील छेत्री- फुटबॉल
- मनप्रीत सिंह- हॉकी
खेल और स्पर्धा 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार
- अरपिंदर सिंह- एथलेटिक्स
- सिमरनजीत कौर- मुक्केबाजी
- शिखर धवन- क्रिकेट
- चदलवदा आनंद सुंदररमन भवानी देवी- तलवारबाजी
- मोनिका- हॉकी
- वंदना कटारिया- हॉकी
- संदीप नरवाल- कबड्डी
- हिमानी उत्तम परब- मल्लखंब
- अभिषेक वर्मा- निशानेबाजी
- अंकिता रैना- टेनिस
- दीपक पूनिया- कुश्ती
- दिलप्रीत सिंह- हॉकी
- हरमनप्रीत सिंह- हॉकी
- रूपिंदर पाल सिंह- हॉकी
- सुरेंद्र कुमार- हॉकी
- अमित रोहिदास- हॉकी
- बीरेंद्र लाकड़ा- हॉकी
- सुमित- हॉकी
- नीलकांत शर्मा- हॉकी
- हार्दिक सिंह- हॉकी
- विवेक सागर प्रसाद- हॉकी
- गुरजंत सिंह- हॉकी
- मनदीप सिंह- हॉकी
- शमशेर सिंह- हॉकी
- ललित कुमार उपाध्याय- हॉकी
- वरुण कुमार- हॉकी
- सिमरनजीत सिंह- हॉकी
- योगेश कथूनिया- पैरा एथलेटिक्स
- निषाद कुमार- पैरा एथलेटिक्स
- प्रवीण कुमार- पैरा एथलेटिक्स
- सुहाश यतिराज- पैरा बैडमिंटन
- सिंहराज अधाना- पैरा निशानेबाजी
- भाविना पटेल- पैरा टेबल टेनिस
- हरविंदर सिंह- पैरा तीरंदाजी
- शरद कुमार- पैरा एथलेटिक्स
खेल और स्पर्धा 2021 में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार
लाइफ-टाइम श्रेणी:
कोच का नाम
- टी. पी. औसेफ- एथलेटिक्स
- सरकार तलवार- क्रिकेट
- सरपाल सिंह- हॉकी
- आशान कुमार- कबड्डी
- तपन कुमार पाणिग्रही- तैराकी
नियमित श्रेणी:
कोच का नाम
- राधाकृष्णन नायर पी- एथलेटिक्स
- संध्या गुरुंग- बॉक्सिंग
- प्रीतम सिवाच- हॉकी
- जय प्रकाश नौटियाल- पैरा शूटिंग
- सुब्रमण्यम रमन- टेबल टेनिस
खेल और स्पर्धा 2021 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
- लेखा केसी- बॉक्सिंग
- अभिजीत कुंते- शतरंज
- दविंदर सिंह गरचा- हॉकी
- विकास कुमार- कबड्डी
- सज्जन सिंह- कुश्ती
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021
- नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान एवं उसका विकास करना- मानव रचना शैक्षणिक संस्थान
- कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2021
पंजाब विश्वविद्यालय- चंडीगढ़
(इनपुट- PIB)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2021 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

