खेल

Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश डोम्माराजु को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के दौरान डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया.

Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश डोम्माराजु को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मनु भाकर, डी गुकेश(Photo Credit: X@IANS)

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के दौरान डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया था, जबकि गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. साथ ही, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण विजेता हाई जंपर प्रवीण कुमार को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया. यह भी पढ़ें: मनु भाकर, गुकेश सहित 4 खिलाड़ियों को 'खेल रत्न', 32 खिलाड़ी बनेंगे 'अर्जुन'

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश डोम्माराजू को मिला खेल रत्न

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश डोम्माराजू को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया.

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को मिला खेल रत्न

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया.

इस बीच, कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिनमें 17 पैरा-एथलीट्स शामिल थे. पेरिस पैरालंपिक्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां देश ने 29 पदक जीते, जिनमें सात स्वर्ण और नौ रजत शामिल थे. पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान अमन सेहरावत, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह, और पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी जर्मनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक भी अर्जुन पुरस्कार पाने वालों में शामिल थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).