फीफा विश्व कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के हाथों हार के बाद पुर्तगाल के बाहर होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को रोते देखा गया था. क्योकि उस हार के बाद ही उनके विश्व कप जीतने की सपना टूट गया था. फुटबॉल के सबसे बड़े ट्रॉफी को छुए बिना उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया है. इस बीच पुर्तगाली सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने स्वीकार किया कि फीफा विश्व कप जीतना उनके लिए एक महत्वाकांक्षी सपना था. उन्होंने कहा कि वह सपने के लिए लड़े लेकिन उनके प्रयासों के बावजूद सपना टूट गया. उन्होंने मेजबान कतर सहित सभी को धन्यवाद दिया.
ट्वीट देखें:
View this post on Instagram













QuickLY