PM Modi Congratulates Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
पीएम मोदी और नीरज चोपड़ा (Photo Credits: Twitter)

Neeraj Chopra Wins Silver Medal: पेरिस ओलंपिक 2024 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया हैं. आज पूरी भारत की निगाहें नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई थीं. मेंस जैवलिन का फाइनल 8 अगस्त (रात 11:45 बजे से) को पेरिस में खेला गया. नीरज चोपड़ा ने आज एक नया इतिहास रच दिया हैं. नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार मेडल जीता हैं. नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. यह पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत का पांचवां मेडल है. गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता है, जिन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक कर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को बधाई दी हैं. मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नीरज चोपड़ा उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है. भारत इस बात से खुश है कि वह एक और ओलंपिक सफलता के साथ वापस आये. रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई. वह अनगिनत आगामी एथलीटों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.

पीएम मोदी ने दी बधाई: