Paris Olympics 2024 Shooting Live Streaming In India: शूटिंग में अनंतजीत सिंह नरूका दिखाएंगे अपना जलवा, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्टीमिंग
पेरिस ओलिंपिक 2024 (Photo Credits: Twitter)

Paris Olympic 2024 Day 8 Live Streaming: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक 2024 का आज आठवां दिन है. अब तक भारत के खाते में कुल 3 मेडल आ चुके हैं. तीनों ही मेडल शूटिंग में मिले है. पेरिस ओलंपिक में आठवें दिन देश को 4 मेडल मिलने की उम्मीद है. शूटिंग में अनंतजीत सिंह नरूका नजर आएंगे. ये इवेंट शाम सात बजे से शुरू होगा. पेरिस ओलंपिक 2024 के प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 के पास हैं. स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क चैनलों पर लाइव प्रसारण देखने का विकल्प प्रदान करेगा. पुरुषों के तीरंदाजी मैचों का लाइव-स्ट्रीमिंग देखने का विकल्प JioCinema मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर मुफ़्त में उपलब्ध होगा.