PAK vs NED: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को नौ विकेट पर 91 रन पर रोका

पाकिस्तान ने अपनी कसी गेंदबाजी से रविवार को यहां टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में नीदरलैंड को नौ विकेट पर 91 रन पर रोक दिया।

पाकिस्तान के खिलाड़ी (Photo Credits Twitter)

पर्थ, 30 अक्टूबर पाकिस्तान ने अपनी कसी गेंदबाजी से रविवार को यहां टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में नीदरलैंड को नौ विकेट पर 91 रन पर रोक दिया. भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैचों में लगातार हार के बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये नीदरलैंड पर बड़ी जीत की जरूरत है. बाबर आजम की अगुआई वाली टीम के गेंदबाजों ने रविवार को नीदरलैंड के लिये रन जुटाना भारी कर दिया जिसने पर्थ की उछाल भरी पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. यह भी पढ़ें: पर्थ में T20 विश्व कप के IND बनाम SA मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन- जानें

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने नौंवे ओवर तक नीदरलैंड के 26 रन पर तीन विकेट झटक लिये थे. बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (19 रन देकर एक विकेट) ने अपनी रफ्तार और उछाल से नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाजों को परेशान किया जबकि शादाब खान (22 रन देकर तीन विकेट) ने अपनी लेग स्पिन से उनके लिये मुश्किलें खड़ी कीं.

अफरीदी ने तीसरे ओवर में स्टीफन मेबर्ग को आउट कर पहला झटका दिया जो उनकी गेंद पर बल्ला छुआकर फाइन लेग पर मोहम्मद वसीम जूनियर को कैच दे बैठे. छठे ओवर में बास डि लीड को ‘रिटायर हर्ट’ होना पड़ा क्योंकि उनकी दायीं आंख के बिलकुल नीचे उनके चेहरे पर कट लग गया जब हारिस रऊफ (10 रन देकर एक विकेट) की उछाल लेती गेंद उनकी ग्रिल से लग गयी थी.

टॉम कूपर और मैक्स ओडोड ने भी निराश किया, जो लगातार ओवरों में शादाब का शिकार बने. कोलिन एकरमैन (27 रन) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (15 रन) ने 35 रन की भागीदारी निभाकर पारी संभालने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया जिसमें उन्होंने एक-दो रन लिये और कभी कभार गेंद सीमारेखा के पार पहुंचायी. पर दोनों ही लगातार ओवरों में पवेलियन लौट गये.

शादाब ने एकरमैन को पगबाधा आउट किया जबकि एडवर्ड्स नसीम शाह (11 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर फाइन लेग में इफ्तिखार अहमद को कैच दे बैठे. नीदरलैंड की आधी टीम 16वें ओवर में 69 रन स्कोर पर पवेलियन पहुंच चुकी थी.

यह स्कोर जल्द ही छह विकेट पर 73 रन हो गया जब रोल्फ वान डर मर्व भी रऊफ की 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर आउट हो गये. वसीम (15 रन देकर दो विकेट) ने 19वें ओवर में दो यॉर्कर पर टिम प्रिंगल और फ्रेड क्लासेन के विकेट झटके. हैट्रिक गेंद पर उन्होंने पॉल वान मीकेरेन को फुल लेंथ गेंद फेंकी जो लेग स्टंप चूक गयी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड