Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup 2022 Highlights: न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पाकिस्तान फाइनल में पहुंची, रविवार को भारत-इंग्लैंड के मुकाबले की विजेता से होगी टक्कर

अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद फॉर्म में लौटे कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने बुधवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

सिडनी, नौ नवंबर अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद फॉर्म में लौटे कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने बुधवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया. रविवार को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने नहीं खोले अपने पत्ते, अंग्रेजों को कल मिलेगा सरप्राइज

ग्रुप चरण में उम्दा प्रदर्शन करने वाली न्यूजीलैंड टीम का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया. जीत के लिये 153 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

ग्रुप चरण में औसत प्रदर्शन के बाद किस्मत के सहारे सेमीफाइनल तक पहुंची पाकिस्तानी टीम के तेवर आज बिल्कुल बदले हुए थे. उसके गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया और क्षेत्ररक्षण भी काफी मुस्तैद था. सोने पे सुहागा रहा कप्तान बाबर और सलामी बल्लेबाज रिजवान का फॉर्म में लौटना जिन्होंने पहले विकेट के लिये 76 गेंद में 105 रन जोड़कर पाकिस्तान को शानदार शुरूआत दिलाई.

खराब फॉर्म के कारण आलोचना झेल रहे बाबर ने 42 गेंद में सात चौकों की मदद से 53 रन बनाये जबकि रिजवान ने 43 गेंद में पांच चौकों के दम पर 57 रन बनाये. मोहम्मद हारिस ने 26 गेंद में 30 रन की पारी खेली.

न्यूजीलैंड के लचर क्षेत्ररक्षण ने पाकिस्तान की जीत की राह और आसान कर दी. कीवी खिलाड़ियों ने न सिर्फ कैच टपकाये बल्कि फील्डिंग में कई रन फालतू भी दिये. इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को चार विकेट पर 152 रन पर रोक दिया. न्यूजीलैंड के लिये डेरिल मिशेल ने 35 गेंद में नाबाद 53 और कप्तान केन विलियमसन ने 42 गेंद में 46 रन बनाकर स्कोर 150 के पार पहुंचाया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का कीवी कप्तान केन विलियमसन का फैसला गलत साबित हो गया जब अफरीदी ने पहले ओवर में ही उन्हें करारा झटका दिया. फिन एलेन ने पहली गेंद पर अफरीदी को चौका जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर बल्लेबाज चकमा खा गया और मैदानी अंपायर ने उन्हें पगबाधा करार दिया. न्यूजीलैंड के रिव्यू लेने पर पता चला कि बल्ला गेंद पर लगा था और बल्लेबाज के पक्ष में फैसला गया.

अगली ही गेंद पर हालांकि अफरीदी ने उसी अंदाज में फिन को पगबाधा आउट करके पाकिस्तान को शानदार शुरूआत दिलाई. नये बल्लेबाज डेविड कोंवे ने अगले ओवर में नसीम शाह को दो चौके लगाकर न्यूजीलैंड पर से दबाव कम करने की कोशिश की. पहले बदलाव के तौर पर आये हारिस रऊफ ने अपने पहले ओवर में चार रन ही दिये.

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट छठे ओवर में गिरा जब क्रीज पर जमते दिख रहे डेवोन कोंवे तेजी से रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए. अगले ओवर में ग्लेन फिलिप्स को मोहम्मद नवाज ने रिटर्न कैच लेकर पवेलियन भेजा. इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर आठ ओवर में तीन विकेट पर 49 रन था.

इसके बाद विलियमसन और मिशेल ने चौथे विकेट के लिये 50 गेंद में 68 रन की साझेदारी की. विलियमसन ने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए इक्के दुक्के रन लिये और ढीली गेंदों को नसीहत दी. दोनों ने 50 रन सिर्फ 36 गेंद में जोड़े लेकिन चौके छक्के बहुत मुश्किल से लगे.

कीवी पारी में कुल दो ही छक्के लगे जिनमें से एक विलियमसन और एक मिशेल ने जड़ा. पूरी पारी में सिर्फ दस चौके लग सके.

विलियमसन अर्धशतक से चार रन पीछे रह गए और 17वें ओवर में अफरीदी ने उन्हें बोल्ड किया. मिशेल और जेम्स नीशाम (नाबाद 16) ने 22 गेंद में 35 रन की साझेदारी की लेकिन आखिरी ओवरों में तेजी से नहीं खेल सके. न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 46 रन बनाये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड