'Mum Feels Very Touched'! कमिंस ने अपनी बीमार मां को बर्मी आर्मी की शुभकामनाओं का दिया जवाब

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद कमिंस अपनी मां के साथ रहने के लिए सिडनी रवाना हो गए और इंदौर में एक मार्च से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे.

Pat Cummins ( Photo Credit: Twitter)

दिल्ली में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के बाद स्वदेश के लिए रवाना हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां मारिया को शुभकामना देने के लिए इंग्लैंड की बार्मी आर्मी की सराहना की. इंग्लैंड के प्रसिद्ध समर्थकों के समूह बार्मी आर्मी के ट्विटर हैंडल पर शनिवार को वीडियो सामने आया. इसमें कमिंस की मां का समर्थन करने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट के दौरान एक ट्रम्पेटर को वेस्ट साइड स्टोरी से 'मारिया' की धुन बजाते हुए देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: केन विलियमसन के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने की अविश्वसनीय वापसी, इंग्लैंड को दी 258 रनों का टारगेट

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने सोमवार को कहा: यह अद्भुत है. मां को यह देखकर बहुत अच्छा लगा.

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद कमिंस अपनी मां के साथ रहने के लिए सिडनी रवाना हो गए और इंदौर में एक मार्च से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे.

नियमित कप्तान कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC Player Of The Month: टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बनीं विमेंस आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, मेंस केटेगरी में ऑस्ट्रलियाई कप्तान पैट कमिंस के नाम रहा अवॉर्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू