Most Tweeted Handles in Sports 2019: ट्विटर पर सचिन-रोहित से ज्यादा चला विराट का जादू, धोनी को लेकर किया गया ये ट्वीट रहा सबसे ज्यादा हिट

विराट कोहली द्वारा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के जन्मदिन पर किया गया ट्वीट खेल की दुनिया में सबसे ज्यादा रिट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बना. कोहली ने धोनी के जन्मदिन पर दोनों के साथ की एक तस्वीर साझा की थी, जो भारतीय क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आई.

ट्विटर इंडिया (Twitter India) ने मंगलवार को टॉप स्पोर्ट्स हैंडल की लिस्ट जारी की. मेल और फीमेल खिलाड़ियों की लिस्ट अलग-अलग जारी की गई है. इंडिया के टॉप स्पोर्ट्स मेल हैंडल्स में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) नंबर 1 पर हैं. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने मंगलवार को यह जानकारी दी. स्पोर्ट्स में विराट कोहली द्वारा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के जन्मदिन पर किया गया ट्वीट खेल की दुनिया में सबसे ज्यादा रिट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बना. कोहली ने धोनी के जन्मदिन पर दोनों के साथ की एक तस्वीर साझा की थी, जो भारतीय क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आई. कोहली और धोनी के फैंस के साथ सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक शानदार पल था.

दरअसल कप्तान विराट कोहली ने धोनी के जन्मदिन पर एक ट्वीट किया था, जिसको स्पोर्ट्स वर्ल्ड में सबसे ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया है. विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि - 'आप हमारे बड़े भाई और मेरे कप्तान रहेंगे' इसे 45 हजार लोगों ने लाइक किया. 4.12 लाख लोगों ने रीट्वीट किया.

यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी अब बनने जा रहे हैं टीवी प्रोड्यूसर, सामने आई बड़ी जानकारी. 

टॉप स्पोर्ट्स हैंडल मेल-

स्पोर्ट्स जगत मेल में सबसे आगे विराट कोहली रहे तो वहीं दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी रहे. तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा, चौथे पर सचिन तेंदुलकर, पांचवें पर वीरेंद्र सहवाग, छठे पर हरभजन सिंह, सातवें पर युवराज सिंह रहे, आठवें हार्दिक पांड्या नवें पर रविंद्र जडेजा, दसवें पर जसप्रीत बुमराह रहे.

टॉप स्पोर्ट्स हैंडल फीमेल-

इंडिया की टॉप स्पोर्ट्स फीमेल हैंडल्स में पीवी सिंधु नंबर 1 रहीं, दूसरे नंबर पर हिमा दास तो तीसरे नंबर पर सानिया मिर्जा रहीं. चौथे नंबर पर साइना नेहवाल, पांचवें पर मिताली राज, छठे पर मैरी कॉम, सातवें पर स्मृति मंधाना, आठवें पर दुती चंद, नवें पर मानसी जोशी और दसवें पर रानी रामपाल रहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट