सफेद बॉल क्रिकेट में मिचेल सेंटनर सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक: डेरिल मिचेल

न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिचेल ने कप्तान मिचेल सेंटनर की भारत के खिलाफ पहले टी20 में 2/11 के इकोनॉमिकल स्पैल की जमकर सराहना करते हुए उन्हें सफेद बॉल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक बताया.

मिचेल सेंटनर (Photo Credits: Twitter)

रांची, 28 जनवरी : न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिचेल ने कप्तान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की भारत के खिलाफ पहले टी20 में 2/11 के इकोनॉमिकल स्पैल की जमकर सराहना करते हुए उन्हें सफेद बॉल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक बताया. मिचेल सेंटनर ने चार ओवरों में बेहद कंजूसी के साथ गेंदबाजी करते हुए मात्र 11 रन देकर दो विकेट झटके. उन्होंने 18 डॉट बॉल डालीं और पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में इन फॉर्म सूर्यकुमार यादव को मैडन ओवर भी फेंका.

उन्होंने रांची की पिच पर गेंद को घुमाते हुए शुभमन गिल और दीपक हुड्डा के विकेट झटके और न्यूजीलैंड ने 21 रन से मुकाबला जीत कर इस दौरे की पहली जीत हासिल की. डेरिल मिचेल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह सफेद गेंद क्रिकेट में इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं. उन्होंने अपनी क्लास साबित की. यह भी पढ़ें : डेरिल मिचेल ने आखिरी ओवर में सारा अंतर पैदा किया: वाशिंगटन सुंदर

यह उनकी तरफ से विशेष स्पैल था जिसने हमें जीतने के लिए अच्छी स्थिति में डाल दिया. वह न्यूजीलैंड के लिए लम्बे समय से ऐसा कर रहे हैं. हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारे पास हैं." डेरिल ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाये जिसमें आखिरी ओवर में मारे गए 27 रन शामिल थे. न्यूजीलैंड ने 176/6 रन बनाये और अंत में मुकाबला 21 रन से जीता. उन्होंने कहा कि लगगभग 180 के स्कोर ने उन्हें इसका बचाव करने की उम्मीद दी और वे सफल रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड