Marizanne Kapp Breaks Bowling Record: महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी को पछाड़कर नंबर-1 बनीं

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल-1 को 125 रन से अपने नाम किया. इस मुकाबले में मारिजैन कप्प ने 5 विकेट लेते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

गुवाहाटी, 30 अक्टूबर : साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेले गए सेमीफाइनल-1 को 125 रन से अपने नाम किया. इस मुकाबले में मारिजैन कप्प (Marizanne Kapp) ने 5 विकेट लेते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. तेज गेंदबाज मारिजैन कप्प ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 20 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. इसी के साथ मारिजैन ने वनडे विश्व कप में अपने विकेटों की संख्या 44 तक पहुंचा दी.

मारिजैन कप्प साल 2009 से अब तक वनडे विश्व कप के 30 मुकाबलों में 20.81 की औसत के साथ 44 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं. इस मामले में उन्होंने भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2005 से 2022 तक 34 मुकाबलों में 21.74 की औसत के साथ 43 विकेट निकाले. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की लिनेट एन फुलर्टन और मेगन शट्ट 39-39 विकेट लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. गुवाहाटी में बुधवार को साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 319 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 143 गेंदों में 4 छक्कों और 20 चौकों के साथ 169 रन अपने नाम किए. वहीं, ताजमिन ब्रित्स ने 45, जबकि मारिजैन कप्प ने 42 रन टीम के खाते में जोड़े. यह भी पढ़ें : Bangladesh vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 14 रनों से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें BAN बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 44 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि लॉरेन बेल को 2 सफलताएं हाथ लगीं. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 42.3 ओवरों में महज 194 रन पर सिमट गई. टीम के लिए कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि एलिस कैप्सी ने 50 रन का योगदान दिया. विपक्षी टीम से मारिजैन ने 5 विकेट निकाले, जबकि नादिन डी क्लार्क को 2 विकेट हाथ लगे. फाइनल मैच नवी मुंबई में 2 नवंबर को खेला जाना है, जिसमें साउथ अफ्रीका का सामना भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

AUS-W vs SA-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 173 रनों का टारगेट, फोबे लिचफील्ड ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

Australia Women vs South Africa Women, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है महामुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

AUS-W vs SA-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट