IPL 2025: 'रिजल्ट' के बजाय 'प्रोसेस' पर फोकस कर रहे आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार

रजत पाटीदार अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल-2025 के फाइनल तक ले आए हैं. खिताबी मैच से पहले पाटीदार ने बताया कि वह 'रिजल्ट' के बजाय 'प्रोसेस' पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. आरसीबी ने 9 साल के लंबे अंतराल के बाद आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है. उसकी नजरें अपनी पहली ट्रॉफी पर टिकी हैं.

Rajat Patidar (Photo: X)

नई दिल्ली, 3 जून : रजत पाटीदार अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल-2025 के फाइनल तक ले आए हैं. खिताबी मैच से पहले पाटीदार ने बताया कि वह 'रिजल्ट' के बजाय 'प्रोसेस' पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. आरसीबी ने 9 साल के लंबे अंतराल के बाद आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है. उसकी नजरें अपनी पहली ट्रॉफी पर टिकी हैं. आरसीबी चौथी बार आईपीएल फाइनल खेलेगी. इससे पहले टीम 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खिताबी मैच हार चुकी है.

फ्रेंचाइजी ने 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पाटीदार ने कहा, "यह कप्तान के रूप में मेरा पहला सीजन है. मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास हमारे कोच और सीनियर खिलाड़ी हैं. उनके विचार मुझे इस नए लीडरशिप रोल में बहुत मदद कर रहे हैं. हर कोई खुश है, हर कोई तैयार है. यह एक बड़ा मंच है, लेकिन हम इसे एक और मैच की तरह ले रहे हैं. हम रिजल्ट के बजाय अपने प्रोसेस पर फोकस कर रहे हैं. यह एक बड़ा मौका है." यह भी पढ़ें : AB de Villiers Reaches Ahmedabad To Support RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का समर्थन करने अहमदाबाद पहुंचे एबी डिविलियर्स, IPL 2025 फाइनल से पहले बढ़ाया टीम का जोश, देखें वीडियो

पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची है. दोनों टीमें लीग चरण में पहले और दूसरे स्थान पर रहीं. इस दौरान दोनों ही टीमों ने 14 में से 9 मैच जीते, जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा.

खिताबी मैच से पहले आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा, "इस सीजन खिलाड़ियों ने जिस तरह खुद को संभाला, उस पर मुझे बेहद गर्व है. यह एक शानदार सीजन रहा. हमने फाइनल में पहुंचने के लिए बेहतरीन क्रिकेट खेला है. अन्य मुकाबलों से पहले भी हमारी बातचीत इसी तरह की रही, लेकिन साथ ही हमने यह भी स्वीकार किया कि यह फाइनल है. हमने यहां पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है, इसलिए हमें इसका लुत्फ उठाना चाहिए. स्टेडियम में एक लाख दर्शक होंगे, यह अच्छा और शोरगुल वाला मैच होगा और शानदार माहौल होगा."

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबट ने कहा, "हमारा सीजन शानदार रहा है. हमें लगता है कि हम यहां होने के हकदार हैं. हमने पूरे सीजन में इसी तरह खेला है." उल्लेखनीय है कि पंजाब किंग्स इससे पहले सिर्फ एक बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है. आईपीएल-2022 के बाद से फैंस को एक नया चैंपियन मिलने जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड