IPL 2025: पहली जीत के लिए हार्दिक पांड्या-शुभमन गिल की टीम में होगा मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी

आईपीएल 2025 में पहली जीत के इरादे से शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेंगे. दोनों टीम के बीच शाम 7.30 बजे से मैच खेला जाएगा.

हार्दिक पांड्या (Photo Credit: X Formerly Twitter/@BCCI)

नई दिल्ली, 29 मार्च : आईपीएल 2025 में पहली जीत के इरादे से शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेंगे. दोनों टीम के बीच शाम 7.30 बजे से मैच खेला जाएगा.

मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हार्दिक पांड्या नहीं थे. दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद जरूरी है. आईपीएल 2025 का अपना पहला मैच दोनों टीम गंवा चुकी हैं. गुजरात टाइटंस को जहां पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, वहीं मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मात मिली. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें काफी मजबूत मानी जाती हैं. मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है, तो वहीं गुजरात टाइटंस एक बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही है. एक बार फाइनल में चेन्नई के हाथों गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था. गुजरात के पास अच्छी बल्लेबाजी के साथ अच्छी गेंदबाजी का क्रम भी है. गुजरात के लिए राशिद खान अहम किरदार निभाते हैं. यह भी पढ़ें : Ravindra Jadeja Milestone: RCB के खिलाफ IPL 2025 में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, 3000 रन और 100 विकेट पूरे करने वाले बने पहले खिलाड़ी

गुजरात और मुंबई के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं. इसमें गुजरात ने तीन बार जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई की टीम को दो मुकाबलों में सफलता मिली है. मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी की कमान रोहित शर्मा के कंधों पर होगी. हालांकि, वह अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे. वहीं, मिडिल ऑर्डर भी कुछ खास नहीं कर पाया था. अहमदाबाद में हमेशा हाई स्कोरिंग मैच होते हैं और उम्मीद है कि मुंबई और गुजरात के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड