IPL 2021: चोट के कारण नटराजन आईपीएल से बाहर- रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के तेज गेंदबाज टी नटराजन चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं.

टी. नटराजन (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई, 23 अप्रैल : सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T. Natarajan) चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे. हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर सभी प्रारूपों में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था. हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने गुरुवार को कहा था, " स्पष्ट रूप से उनके घुटने की चोट को देखते हुए, इन बायो बबल में परिस्थिति को देखते हुए, अगर वह जाते हैं और स्कैन करवाते हैं, तो उन्हें स्पष्ट रूप से सात दिनों के लिए बाहर बैठना पड़ता है." यह भी पढ़ें : IPL 2021: देवदत्त पडिकल के मुरीद हुए कोहली, तारीफ में कहा कुछ ऐसा जिससे युवा बल्लेबाज का बढ़ेगा आत्मविश्वास

नटराजन ने आईपीएल के दौरान पहले दो मैच खेले थे, लेकिन अगले दो में उन्हें मौका नहीं मिला था और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को शामिल किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार